20 Apr 2024, 17:23:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उड़ाया पीएम मोदी का मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2019 4:01PM | Updated Date: Jan 4 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया है। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में अपनी फौज को लेकर अडिग है। 
 
हम दूसरे देशों के समान नहीं हैं, जो हमें अफगानिस्तान में सैन्य मदद नहीं कर रहे हैं। जैसे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जब मैं मिला, तो वे पूरे पांच घंटे तक कई बार ये कहते रहे कि भारत अफगानिस्तान में लाइब्रेरी बनवा रहा है। मेरा कहना है अफगानिस्तान में लाइब्रेरी की क्या जरूरत। 
 
दरअसल अमेरिका जल्दी ही अफगानिस्तान से 7 हजार सैनिकों को वापस बुलाने की शुरूआत कर सकता है। अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाने पर विचार शुरू कर दिया है। उधर भारत, अमेरिका के उलट अफगानिस्तान में विकास परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर मदद कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »