28 Mar 2024, 17:54:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की मौत, 3 आतंकी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 11:33AM | Updated Date: Jan 2 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मजार-ए-शरीफ। अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुए संघर्षों में कम से कम आठ पुलिसकर्मी और तीन आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जवाद हेजरी ने बताया कि तखार प्रांत के दश्त-ए-काला जिले में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के घर पर तालीबानी लड़ाकों ने हमला किया जिसमें दो स्थानीय पुलिस अधिकारी तथा कम से कम तीन तालीबानी आतंकवादी मारे गये और तीन आतंकवादी घायल हो गये। 
 
चिमताल जिला प्रमुख माटिन खावजजदा ने बताया कि बाख प्रांत के चिमताल जिले में सोमवार की रात आतंकवादियों ने थाने से 500 मीटर की दूरी पर एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया जिसमें एक स्थानीय पुलिसकर्मी तथा एक राष्ट्रीय पुलिस अधिकारी मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद तालीबानी लड़ाके घटनास्थल से फरार हो गये। तालीबानी आतंकवादियों को 2001 के आखिर में देश से बाहर निकाला गया था। इससे पहले वे यहां कब्जा जमाये हुए थे। आतंकवादियों ने हाल के वर्षों में सशस्त्र विद्रोह शुरू किया जिसमें सैनिकों के साथ-साथ नागरिकों की हत्या की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »