यंगून। म्यांमार के मनडाले क्षेत्र में सोमवार को एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गई। म्यांमार के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने आज अपने बयान में कहा यंगून-मनडाले मार्ग पर सोमवार को एक एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यंगून से मनडाले की ओर जाने वाली एक एम्बुलेंस वाहन का टायर फट गया और मित्तथा शहर में सड़क के किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। घायलों को पास के क्याउकसे जनरल अस्पातल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चलाना माना गया है।