एडेन। संयुक्त राष्ट्र के एक दल के यमन के अल हुदयदा में संघर्ष विराम की निगरानी करने लिए पहुंचने के बाद यहां यमनी सरकार एवं हाउति विद्रोहियों के बीच संघर्ष हुआ। एक सैन्य सूत्र ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की निगरानी टीम के आगमन के साथ हाउति विद्रोहियों ने अल हुदयदा के सिटीमैक्स शॉपिंग सेंटर के पास सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में संघर्ष करने का प्रयास किया। एक स्थानीय निवासी ने शिन्हुआ को बताया कि स्थानीय समय शाम पांच बजे लगभग दोनों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी हुई।
सरकार समर्थक जियांट ब्रिगेड्स ने बताया कि हाउतियों ने अल हुदायदा में मंधेर के स्थानीय आवासों पर भी कई गोले दागे। संघर्ष विराम के लागू होने के पांच दिन बाद विद्रोहियों एवं सेना के बीच संघर्ष हुआ, वो भी तब जब संयुक्त राष्ट्र एक दल अल हुदायदा में संघर्ष विराम की जांच-पड़ताल करने यहां आया है। एक सेवानिवृत्त डच अधिकारी पैट्रिक कैमर्ट संयुक्त राष्ट्र के निगरानी दल की अध्यक्षता कर रहे हैं।