20 Apr 2024, 19:22:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सांता क्लॉज बनकर अस्पताल पहुंचे ओबामा - बच्चों को बांटे गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 11:39AM | Updated Date: Dec 21 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा बच्चों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं। प्रेसिडेंट रहने के दौरान कई बार उन्हें बच्चों के साथ खुलकर सहज व्यवहार करते देखा गया है। ओबामा इस साल भी जब पूरी दुनिया क्रिसमस के जश्न में व्यस्त है, उस वक्त बीमार बच्चों के साथ यह त्योहार मना रहे। ओबामा वॉशिंगटन के एक अस्पताल में सांता क्लॉज बनकर पहुंचे और बच्चों को कई तरह के गिफ्ट बांटे।
 
सांता क्लॉज की टोपी और कैजुअल आउटफिट में गिफ्ट का बैग कंधे पर लटकाकर ओबामा अस्पताल पहुंचे। बीमार बच्चे अपने बीच पूर्व राष्ट्रपति को देखकर काफी खुश हो गए। बच्चों को ओबामा ने तोहफा दिया और खूब प्यार लुटाया। बच्चों ने भी पूर्व राष्ट्रपति के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई और मस्ती की।
 
पिछले साल एक हाई स्कूल में मनाया था त्योहार 
इस अस्पताल का दौरा करने के बाद वहां अपने विजिट का वीडियो भी ओबामा ने शेयर किया। पूर्व राष्ट्रपति ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ को बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया और सबको क्रिसमस की बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति इस वक्त भी वॉशिंगटन में ही रहते हैं और इन दिनों अपने फाउंडेशन के कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ अपनी पार्टी डैमोक्रेट्स को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। पिछले साल ओबामा दंपती ने एक हाई स्कूल के बच्चों के साथ क्रिसमस फेस्टिवल मनाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »