20 Apr 2024, 13:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन की प्रेस कांफ्रेंस में विदेशी पत्रकार शामिल होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2018 12:21PM | Updated Date: Dec 20 2018 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गुरुवार को होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में एशिया, यूरो, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के पत्रकार शामिल होंगे। सरकारी प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि इस वर्ष 1700 रिकार्ड संख्या में पत्रकारों को मान्यता दी गयी है। पेस्कोव ने कहा, “ हम कोई प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते।
 
राष्ट्रपति किसी देश के बीच मतभिन्न्ता नहीं रखते। एशिया, संयुक्त अरब अमीरात से पत्रकार यहां प्रेस कांफ्रेंस के लिए यहां पहुंच रहे हैं। अब तक पहुंचे चुके पत्रकारों में ज्यादातर इजरायल और यूरोपीय देशों के पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय इन पत्रकारों के लिए वीजा की सुविधायें उपलब्ध करा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »