28 Mar 2024, 16:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सर्राफा बाजार: सोना और चांदी ने मारी छलाँग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 3:22PM | Updated Date: Sep 4 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक मंदी की आशंका में विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में जारी तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चाँदी पौने पाँच साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी के साथ 51 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गयी तथा सोना अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। स्थानीय बाजार में चाँदी आज 2,530 रुपये की छलाँग लगाकर 51,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। यह 02 दिसंबर 2014 के बाद की सबसे बड़ी तेजी है। सोना भी 225 रुपये चमककर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 40,420 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। विदेशों में मंगलवार को चाँदी हाजिर पौने पाँच प्रतिशत मजबूत हुई। बुधवार को भी सफेद धातु में मजबूती का क्रम जारी रहा। यह 0.03 डॉलर चढ़कर 19.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। आज कारोबार के दौरान एक समय यह 19.57 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुँची जो सितंबर 2016 के बाद का उच्चतम स्तर है। 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर गत दिवस एक प्रतिशत चढ़ने के बाद आज 7.50 डॉलर की गिरावट में 1,537.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 9.50 डॉलर की गिरावट में 1,546.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी और अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने की चिंता में निवेशक सुरक्षित धातु का रुख कर रहे हैं। हालाँकि, गत दिवस की तेजी के बाद आज मुनाफा वसूली होने से पीली धातु दबाव में रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »