29 Mar 2024, 21:27:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 100 रुपए चमका, चांदी 400 रुपए उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 1:19PM | Updated Date: Jul 14 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये उछलकर 35,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। वहीं, चाँदी 400 रुपये की साप्ताहिक बढ़त लेकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। बजट में सोने तथा अन्य बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिये जाने के बाद मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार सोना 35 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंचा है।
 
विदेशों में गत सप्ताह सोने-चाँदी पर तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर 10.10 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त लेकर 1,415.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 9.00 डॉलर बढ़कर सप्ताहांत पर कारोबार समाप्त होते समय 1,406.70 डॉलर प्रतिशत औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.17 डॉलर चढ़कर 15.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »