20 Apr 2024, 17:49:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चार सप्ताह बाद फीकी पड़ी सोने की चमक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 2:17PM | Updated Date: Jun 30 2019 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार चार सप्ताह की तेजी के बाद स्थानीय माँग उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने की चमक फीकी पड़ गयी और यह 100 रुपये की साप्ताहिक गिरावट के साथ 34,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 170 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 38,830 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गत सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। लंदन एवं न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह सोना हाजिर 10.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,409.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.50 डॉलर की मजबूती में 1,412.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं। विदेशों में चाँदी हाजिर भी 0.30 डॉलर चढ़कर 15.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »