18 Apr 2024, 13:28:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में नेगेटिविटी लेकर आती हैं ये तस्वीरें, क्लह-कलेश का रहता है माहौल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:33AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने घर में सुख, शांति और अपार धन समृद्धि कीइच्छा हर कोई रखता है लेकिन शास्त्रों के अनुसार हम जाने अनजानेऐसी बहुत सी गलतियां कर बैठते हैं जिससे हम इन सुखों के भागीदार नहीं बन पाते। सबसे बड़ा कारण हैंहमारे घर में लगी तस्वीरें। जी हां घर की दीवारों की रौनक बढ़ानेवाली तस्वीरेंहमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ कहती हैं।

1. सबसे पहले तो आप नेगेटिव लुक देने वाली हर तस्वीर को घर से हटा दें। जैसे ताजमहल का चित्र, अभिनेता या अभिनेत्रियों का चित्र, जंगली जानवरों या कांटेदार पौधे के चित्र।

2. घर के द्वार के ऊपर बाहर की ओर गणेशजी की तस्वीर लगाएं। दाएं और बाएं शुभ और लाभ लिखें। इससे आपके घर से सभी बुरी बलाएं भाग जाएंगी। द्वार के बाहर अपने किसी गुरु या किसी अन्य देवी या देवता का चित्र कदापि न लगाएं। वास्तु अनुसार यह उचित नहीं होता है। मात्र गणेशजी की मूर्ति या उनकी तस्वीर ही लगा सकते हैं।

3. पूजा घर में बैठे हुए हनुमानजी का चित्र लगाने से और उनकीपूजा करते रहने से सभी तरह के संकट मिट जाते हैं।घर में दक्षिण दीवार पर हनुमानजी का लाल रंग का चित्र लगाएं। इसके दो लाभ हैं। पहला यह कि आपका मंगल यदि अशुभ है तो शुभ होने लगेगा और दूसरा यह कि आपके मन में किसी भी प्रकार का भय नहीं रहेगा।

4. यदि पति और पत्नी में तनाव है या किसी कारणवश प्यार का संबंध स्थापित नहीं हो पा रहा है तो आप अपने कमरेमें राधा-कृष्ण का एक सुंदर-सा चित्र लगा सकते हैं।

5. घर के ड्राइंग रुममें हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाएं जिससे अपार धन समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएगी। इसके अलावा कहीं किसी कोने में धन के ढेर का एक छोटा-सा चित्र भी लगा सकते हैं।

6. घर कोमतभेदोंसे बचाने के लिए हंसते-मुस्कुराते संयुक्त परिवार का चित्र लगाएं। यदि आप दूसरों के चित्र न लगाना चाहते हैं तो खुद के ही परिवार के सदस्यों का हंसते-मुस्कुराते वाला चित्र लगाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »