28 Mar 2024, 17:02:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वास्तु के अनुसार ऐसे रखें मनी प्लांट, होगा लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 11:45AM | Updated Date: May 20 2019 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हम अपने घर की सुख-शांति के लिए क्या कुछ नहीं करते, आप जानते ही होंगे कि मनी प्लांट को कितना शुभ माना जाता है। ये ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाती है बल्कि और भी कई लाभ देती है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आपने इस बेलनुमा पौधे का सही से रखरखाव नहीं किया तो ये लाभ के बजाए आपको नुकसान भी दे सकता है। आपके साथ ऐसा ना हो इसके लिए आइए जानते हैं कि मनी प्लांट को वास्तु के नियमानुसार किस तरह से रखा जाए कि वो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन दोनों को लाए।
 
1. मनी प्लांट को गलती से भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। इस दिशा से मनी प्लांट नकारात्मक असर दिखाने लगती है इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, यही नहीं इससे आपके पारिवारिक रिश्ते भी खराब हो सकते हैं।
2. मनी प्लांट जितनी हरी-भरी होती है उसे उतना ही अच्छा माना जाता है। इसका मुरझाना, पीला पड़ना या सफेद होना अशुभ माना गया है। इसलिए जब भी इसके पत्ते आपको खराब होते दिखें उन्हें बिना किसी देरी के हटा दें।
3. मनी प्लांट को ऐसी जगह लगाए जहां धूप ज्यादा न आती हो, मनी प्लांट को पानी में रखना ज्यादा अच्छा होता है। इसे लगातार पानी देते रहें ताकि ये सूखे नहीं।
4. मनी प्लांट को कभी भी जमीन पर ना लगने दें इसे वास्तु दोष माना गया है। मनी प्लांट का ऊपर की तरफ बढ़ना अच्छा माना गया है इसके लिए आप रस्सी या फिर किसी डंडे का सहारा ले सकते हैं।
5. मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर न लगाएं इसे घर के अंदर लगाना ही शुभ माना गया है इसके लिए आप गमले या फिर किसी कांच की बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. मनी प्लांट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व की दिशा में लगाएं, ऐसा करने से हमेशा सुख और समृद्धि मिलती है और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। दक्षिण-पूर्व दिशा को गणेशजी की दिशा माना गया है।
7. घर में मनी प्लांट लगाने से पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »