28 Mar 2024, 18:28:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस के नेता बयान यहां देते है और तालियां पाकिस्तान में बजती हैं : PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2018 1:59PM | Updated Date: Dec 16 2018 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। कांग्रेस को उसके ही किले रायबरेली से ललकारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में विघ्न खड़ा कर कांग्रेस ने सैन्य बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान पीएम मोदी लालंगज रेलकोच फैक्ट्री में 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली में कोच फ़ैक्टरी में उत्पादित 900वें रेल डिब्बे व हमसफर रेक को भी हरी झंडी दिखा कर देश को समर्पित किया। 
 
लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री में जिले के लिए 1100 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा - देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ खड़ी कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे पर बखेड़ा खड़ा कर एक बार फिर सैन्य बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया है। कांग्रेस के नेता बयान यहां देते है और तालियां पाकिस्तान में बजती हैं। कांग्रेस को बताना चाहिये कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिये उसे किन देशों का समर्थन मिल रहा है। 
 
उन्होने कहा - कुछ लोगों को भारत माता के जयघोष से भी दिक्कत है। मोदी पर एक दाग लगाने को बेताब लोगों ने देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया है। ऐसे लोगों को सेना, रक्षा मंत्रालय,रक्षा मंत्री,फ्रांस की सरकार सब झूठे लग रहे हैं और जब उच्चतम न्यायालय ने भी राफेल सौदे को लेकर अपना फैसला सुनाया तो उन्होने अदालत को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्हे नहीं पता कि झूठ बोलने वालों पर सत्यवादी ताकतें हमेशा हावी रही है और रहेंगी। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना की तरह कांग्रेस की नीति गरीब और किसान विरोधी रही है। आजादी के बाद देश में सर्वाधिक शासन कांग्रेस ने किया और उसने किसान और गरीब तबके का जमकर शोषण किया। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कर्जमाफी के वादे पर मोदी ने कहा कि बीते कुछ समय से कांग्रेस किसानो की कर्जमाफी की बातें कर रही है मगर सच्चाई कुछ और है। कर्नाटक के किसानो से उसने इसी तरह का वादा किया था मगर आज तक उसे अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »