19 Apr 2024, 05:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आनलाइन टिकट में धांधली करने वाले तीन लोग हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 5:22PM | Updated Date: Dec 9 2018 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार तहसील में रेलवे आरक्षण टिकटों के बुंकिग में धांधली को लेकर खुफिया विभाग के दस्ते ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकृत सूत्रों ने रविवार को बताया कि सांठगांठ करके ऑनलाइन रेलवे के टिकटों की बड़े पैमाने पर बुंकिग करने वाले गिरोह की सूचना पर लखनऊ से आई विशेष टीम ने सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति को पकड़ा है जबकि ऊंचाहार क्षेत्र से दो लोगों को पकड़ा गया है। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा मानिकपुर से भी एक व्यक्ति को पकड़ा है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  टीम ने पकड़े गए लोगों के बारे में स्थानीय रेलवे प्रशासन को भी जानकारी नहीं दी है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि विजिलेंस की विशेष टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई की है हालांकि इसका कोई विवरण नहीं दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »