18 Apr 2024, 22:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कौशांबी में युवक पर फेंका तेजाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2018 9:34PM | Updated Date: Dec 8 2018 9:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पत्नी संग घूमने निकले एक व्यक्ति पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि करारी क्षेत्र निवासी हनुमान जिला वनाधिकारी का फॉलोवर है जो आज अपनी पत्नी गीता के साथ घूमने निकला था। बराई गांव के पास बाइक से तीन व्यक्तियों ने दंपति को घेर लिया और उनमें से एक व्यक्ति हनुमत के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने अपने मायके के एक व्यक्ति के विरुद्ध व दो अन्य व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए इलाहाबाद स्थित स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »