29 Mar 2024, 17:08:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हमारे लिए तिरपाल में रामलला का अंतिम दर्शन: भैयाजी जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 10:18AM | Updated Date: Nov 20 2018 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। अयोध्या में 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की विराट धर्म सभा को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोमवार को अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि रामलला का तिरपाल में आखिरी बार दर्शन है। उन्होंने यह भी कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में राम भक्तों की शक्ति का प्रदर्शन होगा।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) वीएचपी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मिलकर राम भक्तों के शक्ति परीक्षण कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा राम भक्तों को बड़ा भक्त माल की बगिया में बुला रहे हैं। अयोध्या धर्मसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे आरएसएस के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और दत्तात्रेय होसबोले, प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, सह प्रांत कार्यवाह डॉ अनिल मिश्र और डॉ प्रशांत भाटिया सहित वीएचपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने रामलला का दर्शन किया और श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »