20 Apr 2024, 05:24:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

नोएडाः डिवाइडर से टकराई स्कूल बस, 12 बच्चे घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 10:17AM | Updated Date: Nov 17 2018 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में शिकार हुई बस एपीजे स्कूल की बस थी। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 16 रजनीगंधा चौक के पास डिवाइडर से स्कूली बस टकरा गई है। जिसमें 12 बच्चे घायल बताये जा रहे हैं, ड्राइवर और कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
शुरुआती जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह की है जब एक स्कूल बस नोएडा के रजनीगंधा चौक से गुजर रही थी और असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में कुल 30 बच्चे सवार थे जिसमें से 12 बच्चे घायल हो गए। साथ ही बस के बस के ड्राइवर और कंडक्टर बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नोएडा सेक्टर 27 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »