24 Apr 2024, 02:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बरेली में लूटपाट का विरोध करने पर जरी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 7:48PM | Updated Date: Nov 14 2018 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के भमोरा क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट का विरोध करने पर एक जरी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसके बड़े भाई को मारपीटकर घायल कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के अनुसार भमोरा के बमियाना गांव निवासी जरी ठेकेदार चमन कमरे में सो रहा था। मंगलवार आधी रात को असलहों से लैस बदमाश बिजली के पोल के सहारे उसके घर में दाखिल हो गए और लूटपाट शुरू कर दी। आहट होने पर चमन की नींद खुल गई और उसने बदमाशों का विरोध किया, जिस पर उन्होंने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस बीच बदमाशों ने चमन के बड़े भाई नसीमुद्दीन को मारपीटकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर गाँव वालों ने दो बदमाशों अच्छन और नावेद को पकड़ लिया। दोनों बदायूं जिले के रहने वाले है। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »