19 Apr 2024, 21:23:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

स्कूल जाते समय छात्र की गला रेत कर हत्या का प्रयास,कई हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:41PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र में एक स्कूल प्रबंधक के पुत्र कक्षा के छात्र की स्कूल जाते कुछ लोगों ने गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस आरोपियों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को भैंसहिया गांव निवासी स्कूल प्रबंधक  सोनू यादव का 13 वर्षीय पुत्र नाथनगर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने बालक की पिटाई करने बाद चाकू से गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर  खेत में काम कर रहे लोगों के पहुंचने पर वे लोग बालक को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »