20 Apr 2024, 14:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रयागराज से छह हत्यारोपियों को किया गया गिरफ्तार, पांच फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:36PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करैली क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौर युवक की मृत्यु के आरोप में पुलिस ने सोमवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि पांच अन्य फरार हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करेली इलाके के सैदपुर गांव निवासी राकेश कुमार और देवमनि पॉल गुट के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर गत शनिवार को विवाद हुआ था।

विवाद देखते-देखते मारपीट में बदल गया जिसमें राकेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस मामले में राकेश के भाई सतीश ने 11 लोगों को नामजद किया था। उन्होंने बताया कि  सूचना पर पुलिस ने सैदपुर तिराहे के पास से विनोद पाल, रमेश निषाद, शंकर लाल, देवमन, कल्लू एवं रमेश को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मुकदमें में आरोपित पांच अन्य फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »