18 Apr 2024, 18:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामपुर पुलिस ने 25 हजार के वांछित बदमाश को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:22PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामपुर। उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने अजीमनगर क्षेत्र से फरार चल रहे  25 हजार रुपए के इनामी वांछित बदमाश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजीमनगर थाने की पुलिस और क्रांइम ब्रांच ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए  खण्डिया गांव के चौराहे के पास से  इनामी अपराधी कलुआ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ अजीमनगर थाने पर गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम,लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम आदि के मामलों में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।  अदालत में पेश करने बाद नगलिया आकिल निवासी कलुआ को जेल भेज दिया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »