28 Mar 2024, 23:22:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

चित्रकूट में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने मंदाकिनी नदी में लगाई डुबकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 1:23PM | Updated Date: Nov 7 2018 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में बुधवार को 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की पांच किलोमीटर की परिक्रमा की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद लंका से लौटते वक्त सबसे पहला दीपदान मंदाकिनी नदी एवं कामदगिरि में किया था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है लाखों श्रद्धालु दीपावली के पर्व पर मंदाकिनी नदी एवं कामदगिरि में दीपदान करने आते हैं।

लोगों का मानना है कि दीपदान करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। चित्रकूट के प्रमुख संत राज कुमार दास ने बताया की दीपावली के दिन कामदगिरि की परिक्रमा और मंदाकिनी का  स्रान अत्यंत पावन माना जाता है। मनोवांछित फल को देने वाला है। व्यापारियों के व्यापार में और किसानों की खेती में तरक्की होती है।

उन्होंने कहा कि आज के दिन दान का अति विशेष महत्व है। इस दिन भंडारा आदि करने से प्रभु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और उसकी समस्त बाधाओं का हरण कर लेते हैं। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के अलावा बिहार राजस्थान पश्चिम बंगाल से तीर्थ यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। रामघाट में 15 लोग गहरे पानी में चले गए थे जिनको पुलिस गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया है। मेला की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किये गए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »