29 Mar 2024, 15:59:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाहन लूट गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 6:54PM | Updated Date: Oct 23 2018 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के सलेमपुर क्षेत्र में पुलिस ने वाहन लूट गिरोह के तीन  सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्टल, चाकू एवं कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बी सिंह ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस बीती रात वाहन चैंकिंग में लगी थी उसी समय गांव किरियावली की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवारों को रूकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार मौके से भागने लगे।

पुलिस ने मोटरसाइकिल का पीछा किया और घेराबंदी कर तीन सवारों को गिरफ्तार किया। उनकी  मोटरसाइकिल चोरी की हुई पाई गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम शौकीन, तरबेज उर्फ राजू एवं रईस निवासी आबदानगर जिला बुलन्दशहर बताया है। इनके कब्जे सें 32 बोर की दो पिस्टल, एक रामपुरी चाकू और कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद मोटरसाइकिल 28 सितम्बर को नोएडा से चोरी की गई बताई गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »