24 Apr 2024, 05:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो दिन के अमेठी दौरे पर राहुल, शिव भक्तों ने किया जोरदार स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 5:06PM | Updated Date: Sep 24 2018 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेठी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का शिव भक्तों ने जोरदार स्वागत कर विरोधी पार्टी की नींद हराम कर दी है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से उतरकर सड़क मार्ग से अमेठी के बहादुरपुर के निगोहा गांव पहुंचे राहुल गांधी का शिवभक्तों ने चुनरी बांध कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस बीच शिव भक्तों ने राहुल गांधी को अपने बीच पाकर जोरदार नारे भी लगाए। 
 
राहुल ने निगोहा में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के कार्यालय का उदघाटन  किया और वहां स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं से भेंट भी की। गौरतलब है कि इस बार राहुल के दौरे पर शिव भक्तों द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन इसलिए भी किया गया क्योंकि पूर्व में सात सितम्बर को रायबरेली-अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंची केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल की मानसरोवर यात्रा पर कई सवाल खड़े किए थे।
 
उन्होंने कहा था कि आस्था को कभी प्रामाणिकता की जरूरत नहीं पड़ती। आस्था प्रभु के द्वार पर प्रभु और भक्त के बीच का सम्बंध होता है। न भगवान सार्टिफिकेट मांगता है न भक्त सार्टिफिकेट मांगता है। जो आज सार्टिफिकेट दे रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि ये भक्ति का मार्ग नहीं है, बल्कि राजनैतिक सशक्तीकरण का एक प्रयास है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »