29 Mar 2024, 12:42:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बांदा में विवाहिता ने आग लगा दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 5:48PM | Updated Date: Aug 13 2018 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाँदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को बहन की मौत की खबर से बेचैन महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मवई गांव के गिरधारी बर्मा की पत्नी सुदामा (45 ) की बहन सुमेरिया कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा गांव में रहती थी जिसकी आज बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। गिरधारी अपनी पत्नी को लेकर कलेक्टर पुरवा जाने की तैयारी में लगा था। इसी बीच उसकी पत्नी सुदामा ने शौचालय में जाकर आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »