19 Apr 2024, 02:53:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में बारिश से नदियां उफान पर, दर्जनों गांवों पर बाढ का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 5:10PM | Updated Date: Aug 13 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नागादेव समेत कई नदियां उफान पर है। तहसील सदर के दतौली मुगल, अल्हेडी बेहडा संदल सिंह का जिला मुख्यालय से सम्पर्क पूरी तरह से कट गया है और नदी किनारे बसे कई गांव बाढ की जद में है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बेहट क्षेत्र के दबकोरा गांव के पास बह रही नदी में पानी के तेज बहाव में एक व्यक्ति डूब गया।

स्थानीय गोताखोरों ने कडी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बेहट के एसडीएम डीपी सिंह के मुताबिक शिवालिक पहाडों और मैदानी इलाको में बारिश से घाड की नदियो में बाढ आ गई है। दोनो ओर नदियों में आई बाढ की वजह से मिर्जापुर इलाके का डाडल गांव टापू बन गया है। ग्रामीणों ने बाढ के भय से रात सडकों पर गुजारी। बाढ से गांव का सम्पर्क मार्ग बह गया और मरीज को छोड़ने आई एम्बुलेंस गांव में फंस गई है। इस बीच कुंडा खुर्द गांव निवासी शराफत का कच्चा घर बरसात में गिर गया। मलबे में दबी उसकी पत्नी और नौ बच्चों को लोगो ने सकुशल बाहर निकाल लिया। एडीएम वित्त विनोद वर्मा ने तहसीलदारो को नुकसान की भरपाई और पीडितो की राहत के निर्देश दिए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »