29 Mar 2024, 01:27:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बस में छूटा 1 लाख 79 हजार रुपए भरा बैग, लौटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 10:52AM | Updated Date: Aug 13 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ।  लोग कितना भी कहें कि देश में ईमानदारी लगभग खत्म हो गई है और जो ईमानदार है वह समझो बेवकूफ है। मगर कुछ जुनूनी लोग आज भी अपनी ईमानदारी के बल पर ही ऐसा कहने और सोचने वालों के दिलो-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं और उन्हें गलत साबित करते हैं। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश परिवहन के लिए नौकरी करने वाले एक ड्राइवर और कंडक्टर ने कर दिखाया है।
 
दरअसल शनिवार को एक यात्री मेरठ डिपो की बस संख्या वढ15अळ8188 से सफर कर रहा था। यात्री के पास काफी सामान था। वह जब गंतव्य पर उतरा तो उसका एक एलईडी टीवी और बैग बस में ही छूट गया। डिपो पहुंचने पर जब बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें कुछ हजार नहीं बल्कि पूरे 1 लाख 79 हजार रुपए थे, साथ ही और भी काफी सामान था। बस चालक और कंडक्टर ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। यात्री ने भी अपने बैग की तलाश में परिवहन निगम से संपर्क किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »