28 Mar 2024, 17:11:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

तकरार के बीच ताजमहल जाएंगे योगी, बोले- भारतीयों के खून-पसीने से बना है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 2:34PM | Updated Date: Oct 17 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ताजमहल विवाद के बीच उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा दौरे पर जा रहे हैं। आगरा में योगी ताज प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ताजमहल देखने भी जाएंगे। माना जा रहे है कि आगरा दौरे पर योगी ताज महल को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

ताज प्रोजेक्ट विश्वबैंक की सहायता से चलने वाली वे योजनाएं हैं जिससे ताजमहल के आस पास के इलाके का विकास हो सके। ताजमहल से लेकर आगरा किले तक दो किलोमीटर के रास्ते पर विकसित कॉरीडोर बनाने की बात की गयी थी। इस कॉरीडोर में शॉपिंग कॉमप्लेक्स, टूरिस्ट कॉमप्लेक्स, एम्यूजमेंट पार्क और रेस्त्रां बनाए जाने थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए आगरा आ रहे हैं।

ये था संगीत सोम का बयान 

संगीत सोम ने कहा, बहुत-से लोग इस बात से चिंतित हैं कि ताजमहल को यूपी टूरिज़्म बुकलेट में से ऐतिहासिक स्थानों की सूची से हटा दिया गया... किस इतिहास की बात कर रहे हैं हम...? जिस शख्स (शाहजहां) ने ताजमहल बनवाया था, उसने अपने पिता को कैद कर लिया था... वह हिन्दुओं का कत्लेआम करना चाहता था... अगर यही इतिहास है, तो यह बहुत दुःखद है, और हम इतिहास बदल डालेंगे... मैं आपको गारंटी देता हूं..." संगीत सोम ने मुगल बादशाहों बाबर, औरंगज़ेब और अकबर को 'गद्दार' कहा, और दावा किया कि उनके नाम इतिहास से मिटा दिए जाएंगे।

क्या लाल किले पर तिरंगा नहीं फहराएंगे मोदी?
संगीत सोम के बयान का AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी विरोध किया है। ओवैसी ने कहा, ”ओवैसी ने कहा है कि लाल किला को भी गद्दार ने ही बनाया है तो क्या पीएम मोदी लाल किला पर तिरंगा नहीं फहराएंगे?”

बीजेपी ने निजी राय बता कर किया बचाव
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिंह राव ने सोमवार को यह कहते हुए संगीत सोम का बचाव किया कि नेता को अपनी राय देने का हक है। राव ने आगे कहा “भारतीय इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया गया है यह स्मारक बर्बरता का प्रतीक है, जहां तक संगीत सोम का संबंध है, उनके पास बोलने की स्वतंत्रता है यह उनका व्यक्तिगत दृष्टिकोण है और प्रत्येक वक्तव्य पर पार्टी लाइन की आवश्यकता नहीं है।”

राष्ट्रपति भवन भी गिरा दो : आजम खान
ताजमहल को लेकर संगीत सोम के बयान से पैदा हुए विवाद में अब समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान भी कूद पड़े हैं। आज़म खान का कहना है कि राष्ट्रपति भवन को भी गिरा देना चाहिए क्योंकि अंग्रेज़ों का बनाया ये राष्ट्रपति भवन गुलामी का प्रतीक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »