19 Apr 2024, 17:59:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पुलिस अफसर ने रेप पीड़िता से की सेक्स करने की डिमांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 12:52PM | Updated Date: Jun 22 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामपुर। यूपी के रामपुर में रहने वाली एक 37 वर्षीय महिला अपने साथ हुए रेप कि शिकायत लेकर जब पुलिस स्‍टेशन पहुंची तो वह मौजूद ऑफिसर ने उसकी मदद देने के बदले उसके साथ सेक्‍स करने की मांग कर डाली। पीड़िता ने बताया कि वह रामपुर के गंज पुलिस स्टेशन मदद के लिए पहुंची और ऑफिसरों से कहा कि आरोपी खुले आम घूम रहे हैं मेरी जान को उनसे खतरा है। 
 
महिला ने आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा लेकिन वह ऑफसरों ने आरोपी को अरेस्‍ट करने की जगह मेरे साथ सेक्‍स करने की मांग की। जब महिला ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया तो सबइंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी। इसके बाद महिला ने एक बार फिर से ऑफिसर से अपनी मदद की गुहार लगाई पर इस बार उसने ऑफिसर से हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली। 
 
इसके बाद यह सबूत लेकर बुधवार को महिला एसपी के पास गई जिसके बाद उन्‍होंने ऑफिसर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए है। बता दें कि 12 फरवरी की रात को 55 वर्षीय अमीर अहमद और 45 वर्षीय सत्तार अहमद ने महिला के साथ  रेप किया था जिनमें से एक उसका जानने वाला ही था। महिला ने अपने एक रिश्तेदार के यहां से वापस रामपुर सिटी लौट रही थी कि तभी दोनों ने उसे लिफ्ट दी, उसे घर छोड़ा और घर में उसे अकेला पाकर बंदूक की नोक पर बदमाशों ने महिला के  साथ रेप किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »