20 Apr 2024, 09:01:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बेटी को जन्म दिया, तो नेशनल प्लेयर को फोन पर मिला तलाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 8:20PM | Updated Date: Apr 23 2017 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। एक ओर जहां ट्रिपल तलाक पर पूरे देशभर में बहस चल रही है, वहीं दूसरी ओर तलाक देने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला यूपी का है जहां राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल खिलाड़ी शुमेला जावेद को उसके पति ने फोन पर तीन बार 'तलाक' कहकर तलाक दे दिया। शुमेला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक बच्‍ची को जन्‍म दिया था। 

 
शुमेला ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई हैं। शुमायला की शादी 2014 में लखनऊ के रहने वाले फारुक अली आजम अब्बासी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सुसराल वाले दहेज को लेकर उसे परेशान कर रहे थे।
 
शुमेला अमरोहा जिले के सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पिरजदा की रहने वाली है। वह जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना कई खेलों में दम दिखा चुकी हैं। ये नेटबाल में 7 बार राष्ट्रीय और 4 आल इंडिया प्रतियोगिता खेल चुकी है। 
 
पीड़िता का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। इस दौरान जब पीड़िता गर्भवति हो गई तो उसके पति ने उसका भ्रूण लिंग चेकअप कराया। जिसमें पेट में लड़की होने का पता चला तो उसे अपने मायके भेज दिया था। फिलहाल शुमेला अपने मायके में रह रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »