20 Apr 2024, 05:40:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से वरुण, विनय कटियार गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 7:43PM | Updated Date: Jan 24 2017 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ यूपी विधानसभा चुनावों के लिए हर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी अपने स्टॉर प्रचारों की एक लिस्ट जारी की है। इन स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह से लेकर बसपा से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या का नाम शामिल है। लेकिन वरुण गांधी को इससे बाहर रखा गया है।

बीजेपी के इन 40 स्टार प्रचारकों में प्रमुख नाम पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, राम विलास पासवान और उमा भारती के हैं।
 
वहीं वरुण गांधी और विनय कटियार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह नहीं मिली है। जबकि वरुण गांधी यूपी के सुल्तानपुर से सांसद हैं और पिछले दिनों वरुण ने अपनी दावेदारी को लेकर आवाज भी उठाई थी। अगर बात विनय कटियार की करें तो वो राज्यसभा सांसद हैं और फैजाबाद उनका गृहक्षेत्र है।  
 
इसके अलावा केंद्रीय मनोज सिन्हा को स्टार प्रचारकों में जगह नहीं मिल पाई है। बीजेपी के मुताबिक पहले दो चरण के चुनाव के ये लोग जगह-डगह चुनावी सभा करेंगे। सुषमा स्वराज के अस्वस्थ्य होने की वजह से और लाल कृष्ण आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी को मार्गदर्शक मंडल में शामिल होने से स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह नहीं मिली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »