29 Mar 2024, 10:25:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

नोटबंदी से कालाधन रखने वालों की सेहत में कोई फर्क नही: मुलायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 4:07PM | Updated Date: Dec 7 2016 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि नोटबंदी के फैसले से कालाधन रखने वाले पर कोई फर्क नहीं पडा है। श्री यादव ने यहां एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले से किसान, व्यापारी, गरीब और मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। काला धन रखने वालों पर इस निर्णय का कोई फर्क नहीं पडा है। उन्होने दावा किया कि नोटबंदी से परेशान हो रही जनता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा जवाब देगी। परेशानी का आलम यह है कि नए नोट एटीएम और बैंकों में हैं ही नहीं।

नोटबंदी के फैसले से लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। भाजपा ने चुनाव में किए वायदे पूरे नहीं किये हैं। विदेशों से काला धन लाकर हर खाते में 15-15 लाख रुपए देने का वायदा किया गया था। उसे पूरा करने के बजाए देश के सामन्य लोगों की ही कमर तोडी जा रही है। नोटबंदी की वजह से लोग मर रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि सरकार जनता को परेशान करने के लिए नहीं होती लेकिन केन्द्र हर वह काम कर रहा है जिससे देशवासी परेशान हो रहे हैं। किसान बरबाद हो रहा है। किसान परेशान होगा तो देश भी प्रभावित होगा। खाद और बीज मिल नहीं पा रहा है। किसान के उत्पादन को व्यापारी बाजारों में पहुंचाता है। नोटबंदी के फैसले से किसान और व्यापारी दोनो तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करती है। सपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। सपा की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »