25 Apr 2024, 02:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

डॉक्टरों ने इलाज से किया इंकार, गर्भवती महिला ने तोड़ा दम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 8:50PM | Updated Date: Sep 26 2016 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। जिले के उत्तर थाना क्षेत्र के अस्पताल में गर्भवती महिला ने इलाज के अभाव में सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कबीर नगर निवासी गुड्डी देवी (30) गर्भवती थी। डिलेवरी का समय नजदीक आने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर कहकर इलाज से इंकार कर दिया।
    
आनन फानन में गुड्डी को एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां इलाज का खर्च काफी ज्यादा बताया गया। एक स्थानीय नेता के हस्तक्षेप से जिला अस्पताल गुड्डी को दाखिल करने के लिए राजी हो गया लेकिन जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, वह दम तोड़ चुकी थी।
    
पुलिस के मुताबिक नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »