29 Mar 2024, 00:51:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बागपत में पुलिस व गो तस्करों में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 2:50PM | Updated Date: Jan 25 2020 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के सिंघावली अहीर इलाके में  पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से गोवंश के अवशेषों से भरी एक कार बरामद की है। बागपत सर्किल के पुलिस  क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को काफी समय से क्षेत्र में गोवंश तस्करी की सूचना मिल रही थी।  शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेड़ा गांव के  जंगल में घेराबंदी कर गोवंश तस्करों को घेर लिया।
 
तस्कर बच  निकलने के लिए के गन्ने के खेत मे घुस गए और पुलिस पर फायरिंग की । पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल हो गये । करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन गोवंश तस्करों  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से  गोवंश अवशेष से भरी एक कार व  हथियार भी बरामद किए है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों के नाम मोनीश , बिलाल और समीर है । मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो तस्कर मोनीश व  बिलाल घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »