20 Apr 2024, 00:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोहन राव भागवत चार हजार स्वयं सेवकों को करेंगे संबोधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 1:07PM | Updated Date: Jan 17 2020 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) प्रमुख मोहन राव भागवत शनिवार को यहां मकर संक्राति उत्सव के अवसर पर खुले मैदान में करीब चार हजार स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा बंदोबस्त समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस सभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमाम विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हो सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि नियमानुसार स्वयं सेवकों को संघ के गणवेश में सिर्फ काली टोपी(कैप)को ही अनिवार्य किया गया है।
 
यहां पूरा गणवेश अनिवार्य नहीं है। एमआईटी में संघ प्रमुख मोहन भागवत के शनिवार कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंध कडे किए जा रहे हैं। भारी संख्या पुलिस बल के अलावा प्रशिक्षित खुफिया तंत्र की चाक चौबंद तैनाती की गयी है। कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को पहचान पत्र(आईडी कार्ड) आवंटित किये गये है जिसके आधार पर ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मिल सकेगा। बाकी व्यवस्था संघ स्वयं सेवकों के हाथों रहेगी। स्वागत प्रकोष्ठ, अतिथि प्रकोष्ठ, सुरक्षा, चिकित्सा, व्यवस्था, भोजन सभी तरह के पदाधिकारियों को अलग दायित्व देकर तैनात किया जा रहा है। मुख्य गेट और सभा स्थल से दो सौ मीटर दूर तक त्रिस्तरीय जांच पडताल के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »