28 Mar 2024, 22:45:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : कासगंज में सात राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 5:50PM | Updated Date: Dec 8 2019 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले सदर कोतवाली क्षेत्र में सात राष्ट्रीय पक्षी (मोर) मृत अवस्था में मिले। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली इलाके में आनंदा दूध  डेयरी के निकट सात मोर मृत अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते हुी जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह  ने एडीएम को घटना स्थल पर भेजा। उन्होंने बताया कि मामला कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के देवेन्द्र यादव कृषि फार्म अमांपुर रोड का है। वन विभाग के अधिकारी जगदीश तोमर का कहना है कि जहरीला पानी या दाना खाने से इन मारों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »