29 Mar 2024, 20:45:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोध्या से निकली राम बारात जनकपुर तक जायेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 3:57PM | Updated Date: Nov 21 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद की राम बारात आज कारसेवक पुरम से धूमधाम से निकली जो नेपाल के जनकपुर जाएगी। तीन दिसंबर को राम बारात जनकपुर से अयोध्या  वापस आयेगी। अयोध्या से आज रवाना हुई राम बारात 28 नवंबर को नेपाल के जनकपुर  पहुंचेगी। अयोध्या से नेपाल तक रास्ते में भगवान राम से जुड़े स्थानों पर  बारात का पड़ाव होगा। इसके बाद एक दिसंबर को मां सीता का भगवान राम से विवाह होगा। जनकपुर में  दो दिसंबर को राम कलेवा होगा।
 
इसके बाद तीन दिसंबर को राम बारात अयोध्या  के लिए प्रस्थान करेगी। विश्व हिंदू परिषद हर पांच वर्ष पर राम विवाह का  आयोजन करता है। बारात अयोध्या से अंबेडकर नगर, गाजीपुर, बक्सर, आरा, , पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बारो पट्टी कमतौल मधुबनी, बारोपट्टी  मधवापुर मटियानी होकर जनकपुर पहुंचेगी। जनकपुर में तिलक उत्सव के बाद  अगले दिन मठकोर होते हुए 28 नवंबर को जनकपुर पहुंचेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »