25 Apr 2024, 16:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में नाबालिग के साथ बलात्कार ,आरोपी फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:15AM | Updated Date: Nov 19 2019 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के साथ दूसरे सम्प्रदाय के युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवबंद कोतवाली इलाके के गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी रविवार मध्यरात्रि को घर से गायब थी। पुलिस ने तलाश की वह मुइन के घर से बरामद की गई।
 
किशोरी के परिजनों का आरोप है कि मुइन के पुत्र ने उसके साथ बलात्कार किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।  पुलिस आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »