24 Apr 2024, 09:28:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एटा में 24 लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:01AM | Updated Date: Nov 19 2019 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के मारहरा क्षेत्र में पुलिस ने चेंिकग के दौरान ट्रक से 800 पेटी शराब बरामद कर मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात मारहरा पुलिस ने सूचना के आधार पर पिवारी चौकी के पास चेंिकग के दौरान दस टायरा ट्रक से दो शराब तस्करों सत्यभान और टेमचन्द को गिरफ्तार किया। उनके ट्रक से 24 लाख रुपये की 800 पेटी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दो लोग हरियाणा के सोनीपत जिले के खुर्द खरखौदा के रहने वाले है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »