29 Mar 2024, 15:06:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायबरेली सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:53AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के भदोखर क्षेत्र में रविवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने भदोखर इलाके में बाइक सवार को टक्कर मार दी ,जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की शिनाख्त सलोन इलाके के रहने वाले राजेश सोनी के  25 वर्षीय पुत्र राहुल के रुप में की गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »