29 Mar 2024, 07:17:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाराणसी में बिल्डर के हत्यारों का मिला सुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:43PM | Updated Date: Oct 21 2019 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के मशहूर बिल्डर बलवंत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की उम्मीद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने सोमवार को बताया कि बलवंत रविवार रात सारनाथ क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी फेज-2 में अपने एक पार्टनर के घर पर आयोजित पार्टी में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। वाराणसी के बड़ागांव थाने के अकोढ़ा गांव का निवासी बलवंत शहर में शिवपुर क्षेत्र के तरना में रहता था।
 
उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद बलवंत को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में तत्काल भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में बलवंत के एक बिजनेस पार्टनर के शामिल होने की बात सामने आयी है। इस आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या की घटना के बाद अपराध शाखा ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे हत्यारे की गिरफ्तारी शीघ्र होने उम्मीद है। बलवंत सुरक्षा कारणों से बुलेटप्रूफ गाड़ी में लाइसेंसी पिस्तौल के साथ चलते थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »