20 Apr 2024, 15:09:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में विकास की गति हुई तेज,अपराध पर लगी लगाम : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 7:52PM | Updated Date: Oct 18 2019 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विकास की प्रक्रिया युद्ध स्तर से आगे बढ़ रही है और अपराध पर लगाम लगी है। योगी शुक्रवार शाम  गंगोह विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चौधरी किरत सिंह के समर्थन में नानौता के किसान इंटर कालेज में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उनहोंने करीब 15 मिनट के अपने संबोधन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास की योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बकाया गन्ने का भुगतान चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने के बाद कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा आप के अपने क्षेत्र के है। उनके और विजय पाल कश्यप के आग्रह पर राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को सुविधा देने के लिए खांडसारी इकाइयों को लाइसेंस मुक्त कर दिया है। जिससे किसान नकद गन्ना बेच सके। योगी ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधी दोनो पर नियंत्रण पाया गया है। सरकार सबको सुरक्षा प्रदान कर रही है लेकिन कानून व्यवस्था बिगाडने की किसी को अनुमति नहीं दी जा रही है। इसी तरह सबका विकास और तुष्टिकरण किसी का नहीं की नीति उनकी सरकार की है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसके हटने से जम्मू-कश्मीर  आतंकवाद, अलगाववाद और दहशतगर्दी से मुक्त होगा और वहां का चहुंमुखी विकास होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »