29 Mar 2024, 08:04:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एटा में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में थानेदार समेत दो निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 9:52AM | Updated Date: Sep 23 2019 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले में मिरहची कस्बे में अवैध पटाका फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशाशन के बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्निशमन अधिकारी और थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के अनुसार  मिरहची कस्बे में अवैध रुप से संचालित पटाका फैक्ट्री में शनिवार को शक्तिशाली विस्फोट हो गया था। इस घटना में फैक्ट्री संचालिका मुन्नी देवी समेत छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और आठ लोग घायल हो गये थे। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने पर अग्नि शमन अधिकारी सुरेंद्र कुमार दोहरे और मिरहची के थाना प्रभारी एन डी तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि सीताराम सरोज को मिरहची का नया थानेदार बनाया है।
 
उनका कहना है कि मामले की जांच के बाद और भी कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि 21 सितम्बर शनिवार को मिरहची कस्बे में लाला राम की पत्नी 50 वर्षीय मुन्नी देवी के नाम पटाखे बनाने का लाइसेंस था, जो इस साल मार्च में खत्म हो गया था। उसने अपने मकान में पटाखे भण्डार करके रखे हुए थे और खाना बनाते समय अचानक पटाखों में हुए विस्फोट में तीन मंजिल मकान ढह गया। घटना के समय मुन्नी देवी समेत छह की मृत्यु हो गई थी और आठ गंभीर रुप से घायल हो गये थे। बाद में एक और घायल की मृत्यु हो गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »