26 Apr 2024, 02:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाराबंकी से तस्कर गिरफ्तार, 75 लाख की मॉरफीन बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 9:42PM | Updated Date: Aug 25 2019 9:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की बाराबंकी पुलिस ने सतरिख क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 260 ग्राम मॉरफीन बरामद की,जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात सतरिख पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम बन्दगीपुर से घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार शातिर तस्कर अमरेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके के पास से  लगभग 75 लाख रुपये  कीमत की 260 ग्राम मारफीन  बरामद की गई । उन्होंने बताया कि हजरतपुर निवासी यह तस्कर काफी समय से इस धंधे में लिप्त है। पुलिस उसके अन्स साथियों के बारे में पता लगा रही है। गिरफ्तार तस्कर को अदालत में पेश करने के बाद आज जेल भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »