20 Apr 2024, 07:39:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूमि अधिग्रहण के काम में तेजी लाये अधिकारी : अवनीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 12:11AM | Updated Date: Aug 19 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के लिये भूमि अधिग्रहण के कार्यों में और तेजी लाया जाये तथा अवकाश के दिनों में भी सब रजिस्ट्रार आफिस खोलकर रजिस्ट्री किया जाये। अवस्थी आज गोरखपुर कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के भूमि खरीद, गोरखपुर में औद्योगिकीकरण के लिए यूपिडा द्वारा भूमि अधिग्रहण तथा जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अधिग्रहण के कार्यों में और तेजी लाया जाये।

उन्होंने जिलेवार भूमि अधिग्रहण की समीक्षा करते हुए संतकबीरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व को निर्देश दिया कि 10 सितम्बर तक कार्य पूर्ण करें। उन्होंने एसएसपी से नये थाने के निर्माण की जानकारी लेते हुए कहा कि तत्काल उनका प्रस्ताव शासन में प्रेषित किया जाये और कार्यवाही तेजी से की जाये। उन्होंने शस्त्र लाइसेंसों एंव शस्त्र दुकानों जांच की जाये। बैठक में गोरखपुर के मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर, जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 सुनील गुप्ता, अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, विभिन्न जिलों के अपर जिलाधिकारी गण व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »