26 Apr 2024, 01:47:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने हमेशा संविधान को नकारा है : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 5:32PM | Updated Date: Aug 13 2019 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की आलोचना करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने हमेशा संविधान को नकारा है और उनकी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लडाई लड़ती रहेगी। जिले में पिछली 17 जून को हुयी हिंसा में मारे गये 10 आदिवासियों के परिजनों से मिलने आयी श्रीमती वाड्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान को नकारा है लेकिन कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी।
 
उन्होने कहा कि जम्मू कश्मीर के मामले में पार्टी की राय एक समान है। पार्टी अपने सभी फैसले कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से लेती है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना असंवैधानिक है। गौरतलब है कि श्रीमती वाड्रा ने पहली बार जम्मू कश्मीर के मामले में पहली बार प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नवी आजाद और पी चिंदबरम समेत कई अन्य नेता कश्मीर मामले में केन्द्र के फैसले की आलोचना कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »