25 Apr 2024, 23:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 5:20PM | Updated Date: Jul 21 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश की बलरामपुर जिला पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र से रविवार को पांच-पांच हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के अनुसार कोतवाली देहात पुलिस ने सूचना के आधार पर घुघुलपुर मोड़ पर  किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो बदमाशों मालिकराम और छोटकऊ को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कई  मुकदमे दर्ज है और उनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »