29 Mar 2024, 04:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:50PM | Updated Date: Jul 21 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊख। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश घायल हो गये,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेश चंद रावत ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृष्णानगर इलाके में विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में तड़के करीब चार बजे केसरी अखाड़ा के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश टिंकू नेपाली और सईद अहमद और मोहम शास्ती घायल हो गये।
 
इस दौरान कृष्णानगर थाने में तैनात कांस्टेबल सुनील राय और आलमबाग थाने में तैनात कांस्टेबल अखिलेश भी घायल हुए हैं।उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों और बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। टिंकू नेपाली हिस्ट्रीशीटर है। बदमाशों के पास से पिस्टल और तंमचे तथा कारतूस आदि बरामद किए गया हैं। उन्होंने बताया कि ये बदमाश कृष्णानगर में सर्राफ लूटपाट और हत्या के मामले शामिल थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »