बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में शनिवार को खेत में धान की रोपाई कर रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दखिन टोला रेवती निवासी प्रभु साहनी शीतला ब्रह्म स्थान के पास खेत में धान की रोपाई कर रहा था कि तभी उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। गंभीर रूप से झुलसे अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।