26 Apr 2024, 03:55:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में नशीली दवा खिलाकर बलात्कार करने वाला डाक्टर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 5:32PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की मिर्जापुर पुलिस ने इलाज कराने आई महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने वाले आरोपी क्लीनिक संचालक डाक्टर रियाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्र ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महिला मिर्जापुर कस्बे में स्थित रियाल के क्लीनिक पर इलाज कराने आई थी। महिला का आरोप है कि रियाज ने उसे नशीली दवाई खिलाकर उसने दुष्कर्म किया।
 
उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत कर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था । उन्होंने बताया कि मामले की जांच में आरोप सही पाये जाने पर पुलिस ने आज आरोपी चिकित्सक को उसके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया।  अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »