29 Mar 2024, 14:37:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना में सोलह यात्री घायल, सात की हालत गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 4:42PM | Updated Date: Jun 25 2019 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा के कौडिया बाजार क्षेत्र के बहराइच मार्ग पर मल्लापुर गांव के पास मंगलवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस और पिकअप वाहन में हुई भिड़ंत में करीब 16 यात्री घायल हो गये जिसमें सात की हालत गंभीर है। पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह ने यहां बताया कि फैजाबाद डिपो की परिवहन निगम की बस बहराइच से गोंडा आ रही थी। इस बीच मल्लापुर के पास बस तेज रफ्तार पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में 16 यात्री घायल हो गये। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायलों में सात की हालत गंभीर है इनमें महिलाएँ व बच्चे भी शामिल है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »